CGMSC घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी गिरफ्तार

Posted On:- 2025-03-22




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में CGMSC के दो जीएम समेत हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई भी शामिल हैं। कुछ ही देर में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अधिकारियों की सूची:
वसंत कौशिक (CGMSC)
डॉ. अनिल परसाई (डिप्टी डायरेक्टर, हेल्थ डिपार्टमेंट)
शिरौंद्र रावटिया
कमलकांत पाटनवार
दीपक बांधे

पहले ही गिरफ्तार हो चुका है सप्लायर
इस मामले में पहले ही मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को EOW गिरफ्तार कर चुकी है। अब CGMSC और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद घोटाले में नए खुलासे होने की संभावना है।

बजट सत्र खत्म होते ही EOW का बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही EOW ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। घोटाले में अब तक दो IAS अधिकारियों समेत CGMSC और हेल्थ विभाग के कई अफसरों से लंबी पूछताछ हो चुकी है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकती है।

सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति
CGMSC घोटाले में ईओडब्लू की यह कार्रवाई सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाती है। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।



Related News
thumb

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: EOW ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में हुई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्...


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयासों से बोड़ला किसानों को मिली 61 लाख की स...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के किसानों को बड़ी राहत मिली है। ओला वृष्टि के कारण चना फसल में हुए भारी नुकसान की भर...


thumb

होटल के स्विमिंग पूल में मिला एग्रो कंपनी के जीएम का शव, जांच जारी

बिलासपुर के रेड डायमंड होटल के स्विमिंग पूल में हैदराबाद निवासी और एग्रो कंपनी के जनरल मैनेजर मोहम्मद फारूक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...


thumb

13 सरकारी सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में, देरी पर...

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य क...


thumb

सीएम साय के निर्देश: राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और तेजी अनिवार्य

मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज...


thumb

रायपुर पुलिस ने नष्ट की करोड़ों की अवैध शराब

रायपुर में 32 थानों की जब्त 18804 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे भी इसी तरह की स...