रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना संसार छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुँचाता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न केवल उनके सृजन की पहचान है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है। मुख्यमंत्री साय ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में हुई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के किसानों को बड़ी राहत मिली है। ओला वृष्टि के कारण चना फसल में हुए भारी नुकसान की भर...
बिलासपुर के रेड डायमंड होटल के स्विमिंग पूल में हैदराबाद निवासी और एग्रो कंपनी के जनरल मैनेजर मोहम्मद फारूक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य क...
मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज...
रायपुर में 32 थानों की जब्त 18804 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे भी इसी तरह की स...