सुकमा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। अब राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त तथा अशासकीय शालाओं में 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में यह अवकाश 1 मई से शुरू होने वाला था, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। शिक्षकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा तथा पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच ...
बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने शनिवार को सुकमा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह शनिवार को एकदिवसीय क्षेत्रभ्रमण पर कोंटा पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अमित कुमार एवं डिप्टी कमिश्नर बी.एस. सिदार भी उनके साथ मौ...
भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रया...
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज मंत्रालय (महानदी भवन) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...
छत्तीसगढ़ सरकार वनाश्रित परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में निरंतर बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्...