सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंटा के छात्र-छात्राओं ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में जगदलपुर का भ्रमण किया। इस भ्रमण का आयोजन पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया।
मंगलवार प्रातः सात बजे पी एम स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोंटा के विद्यार्थियों के दल को एक्सपोज़र विजिट के लिए शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष जी.साईं रेड्डी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पी विजय, पार्षद नगर पंचायत कोंटा, समीर कीर्तनिया, जनप्रतिनिधि पुल्ली गोलू, पांडु एवं प्राचार्य बी एएल औरसा, प्रधान अध्यापक टी श्रीनिवास राव एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।
छात्र-छात्राओं ने इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, मानव विज्ञान संग्रहालय, राजमहल,माई दंतेश्वरी एयरपोर्ट एवं नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट का अवलोकन किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ते हुए उनके शैक्षणिक क्षितिज को विस्तृत करना रहा।
प्राचार्य एल औरसा के नेतृत्व में शिक्षक रामसिंह, विकास विश्वास, महेंद्र पाल, मोनिका शास्त्री, कमला, गीता एवं संजय के साथ बच्चों ने जगदलपुर स्थित विभिन स्थलों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया। सुदूर वनाचलों के इन विद्यार्थियों में कई ऐसे विद्यार्थी भी हैं जिन्होंने कभी जगदलपुर और विमान नहीं देखा। विद्यार्थी इस भ्रमण से बेहद उत्साहित और खुश हुए।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सूरजपुर विकासखंड के तिलसिंवा स्थित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किय...
प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी क्रम में सिलफिली निवासी मनोज विश्वास ...
आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों की स...
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपन...
शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है।