खैरागढ़ (वीएनएस)। खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता रात करीब 1:30 बजे तक चली थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान या प्रतियोगिता के तुरंत बाद करीब 2 बजे के आसपास इस कृत्य को अंजाम दिया गया।
ग्रामीणों ने जब प्रतिमा की यह अपमानजनक स्थिति देखी, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जूतों की माला हटाई। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा रोष है और लोगों ने इस तरह के कृत्य को सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान बताया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
यह घटना सिर्फ एक मूर्ति का अपमान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मर्यादा के प्रतीक एक महान नेता के प्रति असम्मान का उदाहरण है, जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के नेतृत्व में नेल्लानार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों ...
शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में 18 नवम्बर 2025 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसा...
छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है अब उन्हें जीवन प्रमाण बनाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत न...
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में सड़क सुरक्षा, बैंकिंग सुविधा विस्तार, धान खरीदी व्यवस्था, पुनर्वास केंद्र की स्थिति, विभागवार...
जिला प्रशासन ने अपनी महत्वकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के मरईगुड़ा वन क्षेत्र में इन-हाउस मॉडल पर आधारित एक महत्...
जिला सुकमा अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए वाहन चालक के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. ...