रायपुर, 06 अक्टूबर 2025 (वीएनएस)। गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने बापू की कुटिया, कलेक्टर परिसर गार्डन रायपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
शिविर का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर गणेश विनायक नेत्रालय रायपुर की टीम ने नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई।
शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी आंखों की जांच कराई, चश्मे का नंबर प्राप्त किया और जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई।
शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष स्मिता सिंह ने इस अवसर पर वरिष्ठजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और कई वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग राशि व सामग्री भी प्रदान की।
नेत्र जांच टीम में रणविजय, अनिकेत पांडे, आशु, सोहित गिरी और हितेश्वर शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. अरुणा पलटा, गोविंद अग्रवाल, पीयूष जैन, नीता विश्वकर्मा, सुषमा बग्गा, अनुश्री और अपर्णा विशेष रूप से उपस्थित थीं।
सभी लाभार्थियों ने गणेश विनायक नेत्रालय और शकुन्तला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रति आभार जताते हुए इस सेवा भावपूर्ण पहल की सराहना की।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...
जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये की ...