कृत्रिम गर्भाधान में लक्ष्य प्रदान कर लाए प्रगति : कलेक्टर

Posted On:- 2025-10-07




मत्स्य विभाग रोजगार हेतु केज कल्चर में स्थानीय लोगों को दे प्राथमिकता

मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज वीसी कक्ष में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, खाद्य, फूड एंड सेफ्टी एवं सहकारिता विभाग की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर  जीआर मरकाम उपस्थित रहे।

  कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पशुपालन विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा। उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध कृत्रिम गर्भाधान में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों एवं एआई वर्कर को लक्ष्य प्रदान कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों के अपने कार्य स्थल में अनुपस्थिति के शिकायतों पर सभी डॉक्टरों को फील्ड में अपनी उपस्थिति की ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोग नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा करते हुए वर्तमान में पशुओं में देखे जाने वाली रोगों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बैकयार्ड कुटकुट पालन इकाई वितरण, सुकरत्रयी, बकरा वितरण, सांड वितरण, बकरी उद्यमिता विकास योजना जैसे विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी हितग्राही मूलक योजनाओं में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए।

       कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जिले में जल क्षेत्र, मत्स्य उत्पादन एवं आवश्यकता की समीक्षा की। उन्होंने मत्स्य पालन परिवारों के संबंध में जानकारी लेने पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि 970 परिवार जुड़े हुए है। इसके साथ ही उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने केज कल्चर की जानकारी ली। उन्होंने औधी जलाशय के केज कल्चर में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान उन्होंने केसीसी निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

        कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण में तेजी लाने एवं वर्गवार राशन कार्ड की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-केवाईसी में आवश्यक प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। मौके पर उन्होंने समिति से धान उठाव के संबंध में जानकारी लेते हुए अतिशीघ्र कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारदाना जमा करने की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सहकार से समृद्धि योजना की प्रगति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि पैक्स समिति का गठन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों को समितियों के माध्यम से आच्छादित करना है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने गोदाम निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा की। संबंधित अधिकारी ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार दिपावली के मद्देनजर कार्यवाही की जाएगी।

- जिले में कृषि क्षेत्राच्छादन में हुआ विस्तार

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा। उन्होंने कृषि विभाग से क्षेत्राच्छादन जानकारी लेने पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि खरीफ में लगभग एक हजार हेक्टेयर क्षेत्राच्छादन में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही दलहन तिलहन में वृद्धि हुई है। मौके पर उन्होंने फसल बीमा की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत किसानों का बीमा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने कहा कि  जिले के लिए मृदा परीक्षण केंद्र आवश्यक है। जिसके स्थापना हेतु स्थान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन, नेट वितरण, ऑयल पॉम क्षेत्र विस्तार, सेमिनार जैसे विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।



Related News
thumb

नियद नेल्लानार योजना : कुक्कुट और बटेर का निःशुल्क वितरण, ग्रामीणो...

सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के नेतृत्व में नेल्लानार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों ...


thumb

नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत के तहत के कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में 18 नवम्बर 2025 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसा...


thumb

सुकमा में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 अभियान की शुरुआत पेंशन भोगियो...

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है अब उन्हें जीवन प्रमाण बनाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत न...


thumb

सड़क सुरक्षा अंतर्गत 01 दिसम्बर से अनुशासनात्मक कार्रवाई करना करें स...

मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में सड़क सुरक्षा, बैंकिंग सुविधा विस्तार, धान खरीदी व्यवस्था, पुनर्वास केंद्र की स्थिति, विभागवार...


thumb

सुकमा के अति-संवेदनशील मरईगुड़ा वन में शुरू हुआ इन-हाउस आधार सेवा के...

जिला प्रशासन ने अपनी महत्वकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के मरईगुड़ा वन क्षेत्र में इन-हाउस मॉडल पर आधारित एक महत्...


thumb

स्वास्थ्य केन्द्र किस्टाराम और जगरगुण्डा में वाहन चालक नियुक्त

जिला सुकमा अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए वाहन चालक के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. ...