मोहला (वीएनएस)। जनजातीय समुदाय के विकास एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विकासखंड मोहला के ग्राम कोरवा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, शासकीय योजनाओं और सतत कृषि पद्धतियों से जोड़ना था।
ग्राम सभा के दौरान किसानों से कृषि से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें एग्रीस्टेक पंजीयन, धान की फसल में लगने वाले कीट एवं व्याधियों से बचाव के उपाय और आगामी रबी फसलों की तैयारी प्रमुख रहे। कार्यक्रम में किसानों को कीट प्रबंधन, रोग नियंत्रण की नवीन तकनीकें, उन्नत बीज चयन, फसल चक्र परिवर्तन एवं पोषक तत्व प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य इंद्राबाई कोमरे, ग्राम सरपंच दिलेश्वरी कोमा सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान अंतर्गत किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उनके बीमा दस्तावेज सीधे उपलब्ध कराना एवं फसल बीमा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को समय पर बीमा पंजीयन, दावा प्रक्रिया और बीमा लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को न केवल तकनीकी जानकारी प्रदान की गई बल्कि उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।
सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के नेतृत्व में नेल्लानार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों ...
शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में 18 नवम्बर 2025 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसा...
छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है अब उन्हें जीवन प्रमाण बनाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत न...
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में सड़क सुरक्षा, बैंकिंग सुविधा विस्तार, धान खरीदी व्यवस्था, पुनर्वास केंद्र की स्थिति, विभागवार...
जिला प्रशासन ने अपनी महत्वकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के मरईगुड़ा वन क्षेत्र में इन-हाउस मॉडल पर आधारित एक महत्...
जिला सुकमा अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए वाहन चालक के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. ...