ट्रैक पर लगे जैक से टकराई हमसफर एक्सप्रेस: रेलवे कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार

Posted On:- 2025-10-10




पेंड्रा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण रेल हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार हमसफर एक्सप्रेस मरम्मत के दौरान रेलवे ट्रैक पर लगे जैक से जा टकराई। सौभाग्य से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रेन का इंजन हल्का क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के आगे हर्री और वेंकटनगर स्टेशनों के बीच बिना किसी आधिकारिक आदेश के ट्रैक रिपेयरिंग का काम चल रहा था। ट्रैक पर मरम्मत चल रही थी और सुरक्षा नियमों का पालन किए बिना जैक लगा छोड़ा गया था। इसी बीच हमसफर एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर पहुंच गई और इंजन जैक से टकरा गया। ट्रेन चालक की तत्परता और मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर रेलवे कर्मचारी जवाहरलाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पूछताछ कर रही है।

रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि “अगर ट्रेन कुछ सेकंड पहले या बाद में पहुंचती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।” फिलहाल, ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन संचालन सामान्य कर दिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं और सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।



Related News
thumb

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...


thumb

कोर्ट ने अमित बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक...


thumb

कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार : विज...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किय...


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा ने की मेडिकल कॉलेज भूमिपूजन की तैयारियों की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 11 दिसंबर को कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहे मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम क...


thumb

पूर्व अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत शुक्ल ‘निराला’ की दी गई श्रद्धांजलि

कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर द्वारा 8 दिसम्बर को पूर्व अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत शुक्ल ‘निराला’ जी को सभा-शिक्षा मंडल क...


thumb

मेरिट में स्थान बनाने पर दीक्षांत समारोह में एमएससी की छात्रा ममता ...

मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय की मेधावी छात्रा ममता पैगवार ने एमएससी रसायन शास्त्र में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्ष...