वेनेजुएला की 'आयरन लेडी' मचाडो को मिला शान्ति का नोबल पुरस्कार

Posted On:- 2025-10-10




स्टॉकहोम/नई दिल्ली (वीएनएस)। इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान हो गया है। मरिया कोरिना मचाडो को यह सम्मान मिला है। 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया गया, जो फिलहाल अपने ही देश में छिपकर रह रही हैं।

वेनेजुएला की 'आयरन लेडी' मचाडो
आयरन लेडी के नाम से भी मशहूर मचाडो का नाम टाइम पत्रिका की '2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की सूची में शामिल है। इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल समिति की अध्यक्ष ने मचाडो की शांति की एक साहसी और प्रतिबद्ध समर्थक के रूप में सराहना की, जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती हैं। 

पुरस्कार की घोषणा के दौरान नोबेल समिति ने कहा कि वह वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में मचाडो के अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में एक न्यायसंगत और शांतिपूर्ण बदलाव प्राप्त करने के संघर्ष के लिए उन्हें सम्मानित करती है।

मचाडो ने सुमाते नाम के संगठन की स्थापना की, जो लोकतंत्र की बेहतरी के लिए काम करता है। जो कि मुफ्त और निष्पक्ष चुनावों की मांग करता रहा है। बता दें कि मारिया कोरिना मचाडो साल 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार थीं, लेकिन वेनेजुएला की सरकार ने उम्मीदवारी रद्द कर दी। 

नोबेल का शांति पुरस्कार किसे दिया जाता है? 
शांति का नोबेल पुरस्कार हर उस शख्सियत या संस्था को दिया जाता है, जो विश्व शांति, मानवाधिकार और जंग रुकवाने के लिए अहम  योगदान देते हैं। मालूम हो इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में थे, लेकिन वो इससे चूक गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 देश ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट कर चुके थे, जिसमें पाकिस्तान, इस्राइल, अमेरिका, आर्मेनिया, अजरबैजान, माल्टा, कंबोडिया जैसे देशों के नाम है।

कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अर्जेंटीना ने भी ट्रंप को शांति का नोबेल देने की सिफारिश की थी। डोनाल्ड ट्रंप को लेकर लंबे समय से चर्चा थी कि उन्हें यूक्रेन युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में मध्यस्थता के लिए नोमिनेट किया जा सकता है, लेकिन नोबेल समिति ने इस साल का पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता माचाडो को देने का फैसला किया।  



Related News
thumb

बांग्लादेश: शेख हसीना को मौत की सजा सुनाने पर हिंसा

ग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद एक बार फिर माहौल बिगड़ गया


thumb

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ट्रंप की गाजा योजना पर सहमत, हमास ने ...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा के लिए शांति योजना के पक्ष में मतदान किया है।


thumb

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मौत की सजा...

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ चल रहे एक मामले पर सोमवार को ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (इंटरनेशनल क्राइम्स ट्...


thumb

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा : उमरा के लिए गए 42 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उमरा के लिए गए 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब हैदराबाद से गए यात्रियों ...


thumb

आतंकी...ईरान ने दिल्ली धमाकों पर ऐसा क्या बोला, हिली दुनिया!

कहते हैं दोस्त वही जो मुश्किल वक्त में साथ खड़ा हो। और दिल्ली में 10 नवंबर को हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद यह बात एक देश ने सबसे ज्यादा साबित की ह...


thumb

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, अमेरिका ने कॉफी और फलों से हटा...

टैरिफ बम फोड़कर दुनियाभर में बवाल मचाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यू-टर्न ले लिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खाद्य आयात पर ...