कवर्धा (वीएनएस)। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाने के अधिकारी-कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों डीए बढ़ोतरी, क्रमोन्नति-पदोन्नति और ग्रेच्युटीको लेकर पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कारखाने का मेंटेनेंस और उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।
अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि सभी प्रमुख विभागों मैन्युफैक्चरिंग, गन्ना, इंजीनियरिंग, नापतौल, प्रशासन और वित्त का कामकाज ठप है। इन विभागों में ठेका श्रमिकों के भरोसे अस्थायी रूप से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन कुशल कर्मचारियों की मांगों को नज़रअंदाज़ कर अकुशल मजदूरों से कार्य करा रहा है, जिससे कारखाने को गंभीर क्षति होने की आशंका है।
सिन्हा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उनकी मांगों को शासन और प्रबंधन के समक्ष रखा गया है, लेकिन हर बार केवल मौखिक आश्वासन मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
प्रबंधन की चुप्पी के बीच आगामी पेराई सत्र पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के नेतृत्व में नेल्लानार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों ...
शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में 18 नवम्बर 2025 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसा...
छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है अब उन्हें जीवन प्रमाण बनाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत न...
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में सड़क सुरक्षा, बैंकिंग सुविधा विस्तार, धान खरीदी व्यवस्था, पुनर्वास केंद्र की स्थिति, विभागवार...
जिला प्रशासन ने अपनी महत्वकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के मरईगुड़ा वन क्षेत्र में इन-हाउस मॉडल पर आधारित एक महत्...
जिला सुकमा अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए वाहन चालक के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. ...