मुंगेली (वीएनएस)। जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष वर्मा (22 वर्ष) है, जो नवागांव (चीनू), थाना सिटी कोतवाली इलाके का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(B), बीएनएस की धाराएं 79, 64(च)(झ)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, 25 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम आईडी से वायरल की हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और जिला अस्पताल मुंगेली में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। बयान और रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे (महाराष्ट्र) में पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे वहाँ से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 28 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे।
राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस प...
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्...
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किय...