अमेरिका में शडडाउन को 36 दिन हुए

Posted On:- 2025-11-05




न्यूयार्क (वीएनएस)।्अमरीका में सरकारी कामकाज का बंद बुधवार को 36वें दिन में प्रवेश कर गया है, जो अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन बताया जा रहा है।अमेरिकी शटडाउन 1 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा नए वित्तीय समझौते पर सहमति न बना पाने के कारण शुरू हुआ था और आज भी डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के गतिरोध के कारण समझौते की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।शटडाउन की वजह से 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी घर बैठाए गए हैं।अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद करने का इतिहास पुराना है, जो 1980 के बाद से जारी है।

अब तक देश में 15 बार शटडाउन हो चुका है। वर्ष 1980, 1981, 1982, 1983, 1984,1986, 1990, 1995 और 2018 में 1-5 दिन का शटडाउन हुआ है।सबसे लंबा शटडाउन भी डोनाल्ड ट्रंप के समय 2018 में हुआ। उस समय 35 दिन बंद था।बिल क्लिंटन के समय 1995 में 21 दिन और बराक ओबामा के समय 2013 में 16 दिन शटडाउन था।सरकारी शटडाउन तब होता है, जब संघीय सरकार को चलाने के लिए जरूरी फंडिंग खत्म हो जाती हैअमेरिकी संविधान के तहत, सरकारी विभागों और कार्यक्रमों को चलाने के लिए संसद को हर साल व्यय विधेयक पारित करने होते हैं।ऐसे विधेयक पारित न होने पर सरकार के पास खर्च करने का कानूनी अधिकार नहीं रहता। इस दौरान कई सेवाएं बंद हो जाती है।

BBC के मुताबिक, शटडाउन के बाद से, आम अमेरिकियों पर इसका प्रभाव और भी बदतर हो गया है।हजारों संघीय कर्मचारियों को वेतन हीं मिल रहा है और आगे हवाई यात्रा पर प्रभाव के बढ़ने की आशंका बढ़ रही है।परिवहन मंत्री सीन डफी का कहना है कि अगर शटडाउन जारी रहा तो अमेरिकी हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों को बंद करना पड़ सकता है।लगभग 13,000 हवाई यातायात नियंत्रक शटडाउन के कारण बिना वेतन के काम कर रहे हैं।अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी चाहती थी कि स्वास्थ्य बीमा की सब्सिडी बढ़े और ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल विधेयक में शामिल स्वास्थ्य व्यय में कटौती के फैसले को पलटा जाए।सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी का कहना था कि इससे सरकारी खर्च बढ़ेगा और दूसरे काम प्रभावित होंगे।सहमति बनाने के लिए दोनों पार्टियों के नेताओं ने बैठक की, जो बेनतीजा रही। इसके बाद व्यय विधेयक पर मतदान हुआ।विधेयक के समर्थन में 55 वोट पड़े, जो बहुमत 60 से कम थे।



Related News
thumb

जकार्ता की बहुमंजिली इमारत में लगी आग, 20 की मौत...

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के केमायोरन इलाके में मंगलवार दोपहर एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें कम से कम 20 ल...


thumb

शंघाई में भारत ने खोला अत्याधुनिक दूतावास

चांगनिंग डिस्ट्रिक्ट के मशहूर डॉनिंग सेंटर में बनी नई कॉन्सुलेट बिल्डिंग 1,436.63 वर्गमीटर में फैली है। ये बिल्डिंग पुरानी इमारत से दोगुनी बड़ी है।


thumb

सूडान में अर्धसैनिक समूह के ड्रोन हमले ने मचाई तबाही, 33 मासूम बच्च...

सूडान की पैरामिलिट्री फोर्स के ड्रोन हमले में 50 लोगों की मौत हो गई है। हमले में मरने वालों में 33 बच्चें हैं। साउथ-सेंट्रल सूडान के एक किंडरगार्टन...


thumb

अमेरिका ने 2026 के G-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोल...

अमेरिका अगले साल मियामी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं करेगा। अमेरिका ने इस हफ्ते के पहले दिन जी-20 की...


thumb

अमेरिका ने वर्क परमिट की अवधि घटाई

अमेरिका के इमिग्रेशन सिस्टम में एक बड़ा बदलाव करते हुए यूएस सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने यह घोषणा की है कि अब एम्प्लॉयमेंट ऑथरा...


thumb

रूस से किस रास्ते भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनकी अगवानी की है। कई...