नारायणपुर (वीएनएस)। राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत खोड़गांव में अबूझमाड़ को वैश्विक समाज में पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवे संस्करण का पोस्टर विमोचन किया गया। यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झील, झरने, अनूठे जनजातीय जीवन शैली और लोक संस्कृति को विश्व पटल पर परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री केदार कश्यप ने सभी नागरिकों से इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाते हुए अधिकाधिक सहभागिता करने का आह्वान किया, ताकि अबूझमाड़ मैराथन को एक सफल और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा सके। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन 25 जनवरी 2026 को होगा, जिसमें 21 किलोमीटर दौड़ के साथ लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, पुलिस अधिक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकारगण उपस्थित थे।
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे।
राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस प...
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्...
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किय...