खाली पेट ही खाने चाहिए इन फलों को

Posted On:- 2025-11-08




वजन तेजी से होगा कम, चेहरे पर आएगी निखार

क्या आप जानते हैं कि कुछ फल, अगर खाली पेट खाए जाएं तो शरीर को अधिक फायदा पहुंचा सकते हैं? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाली पेट पोषक तत्वों को आसानी से ऑब्जर्व करता है। ऐसे में हम आर्टिकल में उन 5 फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाली पेट खाने चाहिए, इससे आपका वजन तेजी से कम होगा और स्किन पर ग्लो भी बरकरार रहेगा।

पपीता

जब इसे खाली पेट खाया जाता है, तो शरीर इस फल में मौजूद विटामिन ए, सी और ई को बेहतर ढंग से अवशोषित कर पाता है, इसके पाउरफुल एंटीऑक्सिडेंट प्रतिरक्षा को मजबूत करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं।

तरबूज

अगर आप सुबह सबसे पहले तरबूज खाते हैं, तो यह लंबी रात के उपवास के बाद शरीर के लिए बेहद हाइड्रेटिंग हो सकता है, क्योंकि फल में 92त्न पानी होता है. इसके अलावा, तरबूज लाइकोपीन से भरपूर होता है, जो दिल और स्किन को हेल्दी रखते हैं।

केला

खाली पेट केला खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं. इस फल में कार्बोहाइड्रेट और नैचुरल शुगर होता है। इसमें पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है।

सेब

सेब में पेक्टिन उच्च मात्रा में होता है, एक प्रकार का फाइबर जो पाचन में सहायता करता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है. इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा है।

कीवी

यह भले ही छोटा सा फल है लेकिन इसे खाली पेट खाने से बड़े फायदे होते हैं. यह फल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अद्भुत काम कर सकता है. इसमें एक्टिनिडिन नामक एंजाइम भी होता है, जो पाचन बेहतर करने में सहायता करता है।



Related News
thumb

रात में सोने से पहले करें ये आयुर्वेदिक उपाय, सुबह साफ और हल्का होग...

सर्दी हो या गर्मी, सुबह पेट का ठीक से साफ न होना सबसे बड़ी परेशानी है। कब्ज सिर्फ पाचन को बिगाड़ती नहीं, बल्कि आयुर्वेद के अनुसार यह त्रिदोष असंतुल...


thumb

रोज़ाना 3 लीटर पानी पीने से शरीर पर पड़ते सकारात्मक प्रभाव

पानी हमारे शरीर के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से एक है। यह न सिर्फ़ हमें हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि स्किन, डाइजेशन, बाल और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनान...


thumb

अगर नीम के इतने फायदे जान लिए तो इस्तेमाल से खुद को रोक नहीं पाओगे

नीम के पत्ते हमें बहुत आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उनके गुणों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका स्वाद कड़वा होता है। जबकि...


thumb

सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे

भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले हैं, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी हैं। उन्हीं मसालों में से एक है हींग। वैसे तो हींग का सेवन हर मौसम मे...


thumb

Onion dosa : खाने के बाद हर कोई हो जाएगा दीवाना

डोसा पसंद करने वालों की कमी नहीं है। इसका नाम सुनते ही बच्चों के साथ बड़ों के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस साउथ इंडियन फूड की कई वैराइटी फेमस ...


thumb

सर्दियों में बार-बार चाय पीने से बढ़ सकती है परेशानी

सर्दियां शुरू होते ही भारत में चाय का सेवन अचानक कई गुना बढ़ जाता है। सुबह उठते ही चाय, नाश्ते के साथ चाय, ऑफिस ब्रेक में चाय और फिर शाम को ठंड भगा...