रायपुर (वीएनएस)। अरनपुर बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट से जुड़ी है, जिसमें सुरक्षा बलों से भरी एक वाहन को उड़ा दिया गया था। इस हमले में वाहन चालक सहित 11 जवान शहीद हुए थे।
एनआईए को इस हमले के पीछे सीपीआई (माओवादी) से जुड़े कार्यकर्ताओं की भूमिका का संदेह है। एजेंसी की टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। इनमें नकदी, माओवादियों की लेवी वसूली से जुड़ी रसीदें, हस्तलिखित पत्र और डिजिटल उपकरण शामिल हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एनआईए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई मामले से जुड़े सबूत एकत्र करने के उद्देश्य से की गई थी। अब तक इस केस में 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो आरोपपत्र न्यायालय में दायर किए जा चुके हैं। एजेंसी की जांच अभी जारी है और नक्सली नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे।
राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस प...
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्...
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किय...