अनिसिमोवा को हराकर खिताबी मुकाबले में सबालेंका

Posted On:- 2025-11-08




नई दिल्ली (वीएनएस)। आर्यना सबालेंका ने सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी। इसी के साथ सबालेंका ने डब्ल्यूटीए फाइनल चैंपियनशिप के लिए एलेना रयबाकिना के खिलाफ मुकाबले में जगह बना ली है। अमांडा अनिसिमोवा के खिलाफ शुरुआती दौर में तनावपूर्ण मुकाबले के बाद मैच सबालेंका के पक्ष में झुकने लगा। उन्होंने अपने पहले सेट को 6-3 से जीता। आर्यना सबालेंका दूसरे सेट की शुरुआत में ही लय खो बैठीं, जिसका फायदा उठाते हुए अनिसिमोवा ने 4-0 की बढ़त बना ली। जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि मुकाबला निर्णायक सेट की ओर बढ़ रहा है। इस सेट को अनिसिमोवा ने 6-3 से अपने नाम किया।

सबालेंका ने तीसरे सेट में अपनी लय फिर से हासिल की। उन्होंने लगातार ऐस लगाकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया था। इसके बाद एक जबरदस्त बैकहैंड लगाकर निर्णायक ब्रेक हासिल किया। सबालेंका को शुरुआत में कुछ दबाव का सामना करना पड़ा, लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने तीसरे सेट को 6-3 से अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली।

दूसरी ओर, रयबाकिना ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया, जिससे उनका अपराजेय क्रम बरकरार रहा है। अब वह डब्ल्यूटीए फाइनल का खिताब जीतने के करीब पहुंच गई हैं।

शनिवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित फाइनल में टूर्नामेंट की दो अपराजित खिलाड़ी आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही खिलाड़ियों का लक्ष्य अपनी पहली बिली जीन किंग ट्रॉफी जीतना है।

पिछले साल की उपविजेता सबालेंका रयबाकिना से उनके करियर मुकाबलों में 8-5 से आगे हैं। इसमें 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जीत भी शामिल है। एलेना रयबाकिना के खिलाफ मुकाबले को लेकर सबालेंका ने कहा, यह एक और जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। मुझे लगता है कि इस मैच के साथ एलेना ने शानदार तैयारी की है। मैं सीजन के आखिरी मैच में इस खूबसूरत ट्रॉफी के लिए लड़ने को तैयार हूं।




Related News
thumb

हार्दिक पंड्या का खास, डेब्यू टी20 में रचा इतिहास

विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू पर इतिहास रच दिया। बड़ौदा के इस विकेटकीपर बैटर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सर्विसेस के खिल...


thumb

भारतीय नौसेना अकादमी करेगी एडमिरल कप-2025 की मेजबानी

भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला—नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए भारत का प्रमुख संस्थान—एडमिरल्स कप 2025 की मेजबानी करने पर गर्व है।


thumb

हार के बाद टेम्बा बावुमा ने कैसे-कैसे बहाने बनाए? केएल राहुल ने किस...

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सी...


thumb

यशस्वी जायसवाल ने बताया शतक के पीछे का राज

विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत...


thumb

वैभव सूर्यवंशी बिना टीम इंडिया के लिए खेले ही चमके

गूगल की 'ईयर इन सर्च 2025' रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला नाम सबसे है। भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर न तो विराट कोहली रहे और न ही रोहित शर...


thumb

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। शनिवार को खेले गए निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका ...