रविवार, 9 नवंबर 2025 को मेष और कन्या राशि को मिलेगी खुशखबरी!

Posted On:- 2025-11-09




9 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष

आज आपका दिन शानदार रहेगा. जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा और लंबे समय से अटकी हुई प्रमोशन की प्रक्रिया आज आसान हो सकती है. नई नौकरी में सहयोग मिलेगा और दूर पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत का फल जल्द मिलेगा.

वृषभ राशि 

आज परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा. बड़ों का स्नेह और बच्चों की खुशी बनी रहेगी. नए बिजनेस की योजना लाभकारी रहेगी. काम में सफलता और तरक्की के अवसर हाथ से न जाने दें.

मिथुन राशि 

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है. स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि 

छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कॉलेज एडमिशन की तैयारी पूरी होगी. विदेश में उच्च शिक्षा चाहने वालों को थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि 

दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देगा. बड़े काम से पहले विशेषज्ञों की राय लें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सांस या हृदय संबंधी समस्या हो सकती है. ऑफिस में सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि 

आज अप्रत्याशित सफलता मिलेगी. नए क्रिएटिव आइडियाज सफल होंगे. ऑफिस में सभी आपके काम से खुश रहेंगे. महिला मित्र से मुलाकात संभव है.

तुला

दिन पहले से बेहतर रहेगा. किसी पर तुरंत भरोसा न करें. बिजनेस में सावधानी रखें. गृह उद्योग में महिलाओं को परिवार का समर्थन मिलेगा. माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

वृश्चिक राशि 

आज संयम बनाए रखें. गलत बात परेशानी में डाल सकती है. घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं. शिफ्टिंग के काम की योजना बन सकती है. दोस्तों से बात करके मानसिक राहत मिलेगी.

धनु राशि 

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है. स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि 

आज जीवन और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं. होटल या रेस्टोरेंट से जुड़े लोग लाभ देखेंगे. बिजनेस शिफ्टिंग या नई ब्रांच खोलने की योजना बना सकते हैं. पिता का सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि 

लंबी योजना पूरी होगी. नया काम शुरू करने पर लाभ होगा. वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें. कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोग मदद और प्लेटफॉर्म पाएंगे.

मीन राशि 

विवेक और समझदारी से काम करेंगे. सभी आपकी प्रशंसा करेंगे. प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ डिनर या गिफ्ट प्राप्ति की संभावना है. छात्र परीक्षा परिणाम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 



Related News
thumb

आज का राशिफल: इन राशियों का आज होगा मंगल

मेष- चंद्रमा 09 दिसंबर, 2025 मंगलवार को कर्क राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. भावनाओं का अतिरेक आपके मन को संवेदनशील बना ...


thumb

आज का राशिफल : इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ला योग के शुभ संयोग में, यह रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है? च...


thumb

आज का राशिफल: मेष, वृषभ, कर्क राशि वालों को आज मिल रहा सर्वार्थ सिद...

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम को लेकर मेहनत भी अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आप किसी नए काम को कर...


thumb

आज का राशिफल : मिथुन और कर्क समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है ...

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि आप आज शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे और प्रॉपर्टी...


thumb

आज का राशिफल : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी डील

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनके साथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी होगी, लेकिन बिजनेस में...


thumb

आज का राशिफल : मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, वृषभ...

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखा...