डिप्टी सीएम शर्मा ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं से किया संवाद

Posted On:- 2025-11-09




बहुआयामी कौशल प्रशिक्षण देकर आजीविकामूलक कार्यों से जोड़ने के दिए निर्देश

कांकेर (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम मुल्ला के पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक प्रवास कर वहां पर हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा युवाओं से संवाद कर उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर युवाओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें प्रतिदिन कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में एक से अधिक पाठ्यक्रम में ट्रेनिंग दी जाए, जिससे उन्हें अपेक्षाकृत अधिक कुशल बनाया जा सके जिससे उनके जीवन में दीर्घकालिक रोजगार मुहैया हो सके।

शनिवार शाम को ग्राम मुल्ला पुनर्वास केन्द्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं की शिक्षा-दीक्षा और खेती के संबंध में जानकारी ली, साथ ही उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात के संबंध में पूछताछ किया और उनके परिवार के सदस्यों से पुनर्वास केन्द्र में मुलाकात करवाने की व्यवस्था कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बनवाने के लिए भी कहा गया, साथ स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश भी दिए। हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को परिवार की सहमति होने पर पुनर्वास केंद्र में ही सामूहिक विवाह की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया। उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर भ्रमण कराए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि माओवाद विचारधारा से मुख्यधारा में लौटे युवक-युवतियों को वर्तमान में कौशल प्रशिक्षण केंद्र मुल्ला भानुप्रतापपुर में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। केंद्र में काष्ठ शिल्प, राज मिस्त्री तथा इलेक्ट्रिशियन जैसे एडवांस ट्रेड्स में कुल 66 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें 52 आत्मसमर्पित युवक एवं 14 प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हैं। काष्ठ शिल्प प्रशिक्षण में 36 युवा, राज मिस्त्री में 15 तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 15 युवाओं ने प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वावलंबी होकर अपने परिवार एवं समाज के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें व आत्मनिर्भर बन सकें। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पद्मश्री अजय मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाली, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम भानुप्रतापपुर जी.डी. वाहिले, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सूनील नेताम सहित जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।



Related News
thumb

वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा का गीत : संतोष पांडेय

क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे।


thumb

राज्यपाल ने महेंद्र कर्मा विवि की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश

राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस प...


thumb

स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों की स्मृति संरक्षित हो : रमेन ...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्...


thumb

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...


thumb

कोर्ट ने अमित बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक...


thumb

कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार : विज...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किय...