सुकमा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बार फिर नक्सली हमले की खबर आई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया, जिसमें CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा के पास गोंगुडा पहाड़ की है। रविवार दोपहर करीब 1:45 बजे सुरक्षाबल एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे, तभी 74वीं बटालियन के जवान फिरोज खान, जो डॉग हैंडलर के रूप में तैनात हैं, का पैर जमीन में दबे प्रेशर IED पर पड़ गया। जोरदार धमाके में वे बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद टीम के अन्य जवानों ने तुरंत घायल साथी को बाहर निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं, धमाके के बाद आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की जांच कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...
खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...
गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...
केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...