जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के लिए वित्त विभाग ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने कुनकुरी में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹359 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी है।
इस महाविद्यालय की स्थापना से न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे, बल्कि आदिवासी अंचल के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ भी सुलभ होंगी। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। वित्त विभाग ने जिले के विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।वहीं फरसाबहार तहसील क्षेत्र के कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य हेतु ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा, विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए ₹16.17 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था में दीर्घकालिक सुधार होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएँ साकार हो रही हैं।कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे।
राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस प...
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्...
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किय...