ओलंपिक के सबसे पुराने खेलों में शामिल है साइकिलिंग

Posted On:- 2025-11-13




नई दिल्ली (वीएनएस)। साइकिल मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लिए आवागमन का एक बेहतरीन और सुविधाजनक साधन है। ग्रामीण क्षेत्रों में साइकिल आज भी सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाने वाला परिवहन का साधन है। नियमित साइकिल से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। भारत सरकार भी देश में स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के लिए चलाए जा रहे 'फिट इंडिया कार्यक्रम' के माध्यम से साइकिलिंग को बढ़ावा दे रही है। लेकिन, क्या आपको पता है कि साइकिलिंग एक खेल भी है और विश्व के सबसे पुराने और बड़े खेल मंच में इसकी प्रतिस्पर्धा होती है।

जानकारी के मुताबिक साइकिल का उदय या चलाने की शुरुआत 1816 में मध्य जर्मनी में हुई थी। पहली आधिकारिक साइकिल रेस 1868 में फ्रांस में हुई थी। पहले ओलंपिक का आयोजन 1896 में एथेंस में हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1896 से ही साइकिलिंग ओलंपिक का हिस्सा रहा है। महिलाओं को ओलंपिक में साइकिलिंग प्रतिस्पर्धा में उम्मीदवारी देर से मिली। महिलाओं को पहली बार 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में जोड़ा गया था। दोनों वर्ग के लिए व्यक्तिगत टाइम ट्रायल 1996 के अटलांटा ओलंपिक में पेश किया गया था। 



Related News
thumb

हार्दिक पंड्या का खास, डेब्यू टी20 में रचा इतिहास

विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू पर इतिहास रच दिया। बड़ौदा के इस विकेटकीपर बैटर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सर्विसेस के खिल...


thumb

भारतीय नौसेना अकादमी करेगी एडमिरल कप-2025 की मेजबानी

भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला—नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए भारत का प्रमुख संस्थान—एडमिरल्स कप 2025 की मेजबानी करने पर गर्व है।


thumb

हार के बाद टेम्बा बावुमा ने कैसे-कैसे बहाने बनाए? केएल राहुल ने किस...

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सी...


thumb

यशस्वी जायसवाल ने बताया शतक के पीछे का राज

विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत...


thumb

वैभव सूर्यवंशी बिना टीम इंडिया के लिए खेले ही चमके

गूगल की 'ईयर इन सर्च 2025' रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला नाम सबसे है। भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर न तो विराट कोहली रहे और न ही रोहित शर...


thumb

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। शनिवार को खेले गए निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका ...