निर्यातकों को राहत, क्रेडिट गारंटी योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Posted On:- 2025-11-13




नई दिल्ली (वीएनएस)। अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर बढ़े आयात शुल्क की मार झेल रहे निर्यातकों को राहत देते हुए सरकार ने उनके लिए 20,000 करोड़ रुपये तक की विशेष क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में निर्यातकों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसई) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। इसके तहत निर्यातकों को कम ब्याज पर उनकी सीमा से 20 प्रतिशत अधिक जमानत-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह का आज वैश्विक वातावरण है, भू-आर्थिक स्थिति है जिसमें कुछ देश अपनी नीतियों के कारण दूसरे देशों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं, उससे हमारे निर्यातकों को कैसे हम संरक्षण दे सकें, उसे देखते हुए 20,000 करोड़ रुपये की यह योजना लायी गयी है।

योजना के तहत कुल 20,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त ऋण निर्यातकों को उपलब्ध कराया जायेगा। हर निर्यातक को उसके स्वीकृत निर्यात कार्यशील पूंजी सीमा के 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में बिना किसी जमानत के मिलेगी।

इसके लिए सरकार राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी न्यास कंपनी (एनसीजीटीसी) के जरिये शत-प्रतिशत गारंटी उपलब्ध करायेगी ताकि योजना के तहत बैंकों से निर्यातकों को आसानी से ऋण मिल सके। यह योजना 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी।

श्री वैष्णव ने बताया कि इससे वैश्विक बाजार में भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बढ़ेगी और वे नये बाजारों की ओर रुख कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न मंत्रालयों ने निर्यातकों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह योजना शुरू की है। जमानत मुक्त होने के साथ योजना के तहत लिये गये ऋण पर ब्याज की दर की भी सरकार ने सीमा तय कर दी है ताकि निर्यातकों पर बोझ कम पड़े।




Related News
thumb

आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है : राहुल

शीतकालीन सत्र में मंगलवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव सुधारों पर हो रही चर्चा में शामिल हुए। चर्चा के दौरान राहुल...


thumb

DGCA ने इंडिगो को नोटिस जारी किया है, जवाब आने पर होगी कार्रवाई...

इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापुर ने मंगलवार को कहा कि स्थिति तेजी से स...


thumb

SIR में बाधा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: हालात बिगड़े तो तैनात करनी...

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को धमकाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में बाधा...


thumb

लखनऊ में इंजीनियर की हत्या, सहमति संबंध में रह रही महिला गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी इलाके में एक इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने रविवार की ...


thumb

वंदे मातरम राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बनेगा : अमित शाह

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।


thumb

राजस्थान में फिर लौटी कड़ाके की ठंड

राजस्थान में एक बार फिर कोल्ड-वेव (शीतलहर) की वापसी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 दिसंबर से ठंड का असर तेज हो जाएगा और खासतौर पर शेखावाटी के...