बसना (वीएनएस)। प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी के निर्देशन एवं महासमुंद जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष श्री धरमदास साहू जी के अनुशंसा पर तहसील साहू संघ बसना का निर्वाचन भक्त माता कर्मा मंदिर परिसर, बोहारपार (सिंघनपुर) में संपन्न हुआ।
इस निर्वाचन में जन्मजय साव जी के नेतृत्व में उनके पैनल ने शानदार सफलता प्राप्त की। पैनल से श्री प्रकाश साहू (उपाध्यक्ष पुरुष), श्रीमती नूतन नवीन साव (महिला उपाध्यक्ष), श्री नन्दकुमार साहू (संगठन सचिव पुरुष) एवं श्रीमती केकती विवेक साव (संगठन सचिव महिला) निर्वाचित हुए। वहीं अध्यक्ष पद पर श्री महेन्द्र साव (पूर्व अध्यक्ष पंकज साव के पैनल से) विजयी घोषित हुए।
निर्वाचित महिला उपाध्यक्ष नूतन नवीन साव ने अपने वक्तव्य में कहा कि
“मैं तहसील साहू संघ बसना के समस्त समाज जनों, देवतुल्य मतदाताओं एवं प्रदेश तथा जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। विशेष रूप से मैं आदरणीय बड़े भैया श्री जन्मजय साव जी की आभारी हूँ, जिनके वृहद मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा से हमने यह चुनाव समाज हित में लड़ा। उनका त्याग, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
नूतन नवीन साव वर्तमान में ग्राम पंचायत सराईपाली की उपसरपंच हैं और सामाजिक व राजनीतिक विषयों में निरंतर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने कहा कि
“आप सभी के आशीर्वाद से मिली यह सफलता हमारे पूरे पैनल के सामूहिक प्रयास और समाज जनों के सहयोग का परिणाम है। मैं वचन देती हूँ कि भविष्य में भी समाज की एकता, विकास और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूँगी।”
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे।
राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस प...
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्...
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक...
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किय...