मुंबई (वीएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 116 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,349 और 34 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,851 पर था।
शुरुआती सत्र में लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 74 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,977 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 39 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,290 पर था।
सेक्टरोल आधार पर मेटल, रियल्टी, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज, इन्फ्रा, कमोडिटीज और कंजप्शन इंडेक्स हरे निशान में थे। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, एनर्जी और प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, इटरनल (जोमैटो), कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस,एचडीएफसी बैंक और आईटीसी लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे। बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार को नया ऑल-टाइम हाई लगाने के लिए और कारकों की आवश्यकता है। फिलहाल बाजार ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत की संभावना को फैक्टर-इन कर लिया है। शेयर बाजार के लिए आने वाले समय में अमेरिका और भारत ट्रेड डील अहम फैक्टर होगी।
संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 12 नवंबर को लगातार तीसरे सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 1,750 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार खरीदार बने रहे और उन्होंने 5,100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को लगातार समर्थन मिला है। कच्चे तेल एक सीमित दायरे में बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड 62.67 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 58.40 डॉलर प्रति बैरल पर है।
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का रेजिडेंशियल प्लान भारत में शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्राहकों को हर महीने 8,...
भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फ...
सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुले। सोमवार के शुरुआती कारोबार में सर्विस और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में गिरावट
देश के बैंकिंग तंत्र में नकदी प्रवाह (तरलता) बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) दिसंबर में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की पांचवीं मौद्रिक नीति बैठक के नतीजे जारी कर दिए हैं। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती की घोष...
सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आज एमसीएक्स पर गिरावट दर्ज की गई। 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,30,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद ह...