खैरागढ़ (वीएनएस)। मनोहर गोशाला खैरागढ़ में पंच कल्याण पूजन और जीवदया गोष्ठी का आयोजन 14 दिसंबर को किया जायेगा। इस कार्यक्रम में पांच कल्याणक पूजन से लेकर कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्रियाएं होंगी।
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च ऑफ डायरेक्टर डॉ. विवेक त्रिपाठी, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश बरलोटा और मोहन चंद बैद मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में जीवदया रत्न अलंकरण अवॉर्ड से आईपीएस अधिकारी त्रिलोक बंसल को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. जैन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे पंच कल्याणक पूजन से शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे जीवदया गोष्ठी होगी।
सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...
पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...
जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...
वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव ने कोरिया जिले की 20वीं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिले की चौथ...
कलेक्टर रोहित व्यास की अभिनव पहल से अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े...