स्वसहायता समूहों के उत्पादों की कलेक्ट्रेट परिसर में हुई खूब बिक्री

Posted On:- 2026-01-13




गौरेला पेंड्रा मरवाही(वीएनएस)।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित पारंपरिक तिल, महुआ, करी एवं मूंगफली के लड्डुओं का प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बिहान योजना अंतर्गत गठित आराधना महिला स्वसहायता समूह ग्राम तरईगांव द्वारा निर्मित तिल एवं मुंगफली के लड्डू सहित अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। समूह के उत्पादों की ब्राण्डिंग एवं पैकेजिंग एनआरएलएम अंतर्गत गठित तिपान महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, ग्राम सारबहरा द्वारा की जा रही है। समूह की महिलाओं द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगाए गए स्टॅाल में आगंतुकों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक लड्डुओं की खरीदारी की। इस अवसर पर तिपान महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की सदस्य श्रीमती आरती आर्माे एवं क्षेत्रीय समन्वयक श्रीमती सविता यादव से कलेक्टर ने लड्डुओं के निर्माण, गुणवत्ता, विपणन एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही एफपीओ द्वारा अरपा बिहान ब्राण्ड के अंतर्गत विष्णुभोग चावल, शहद सहित अन्य उत्पादों का भी विक्रय किया गया।    

महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल से कुल 8175 रुपये की बिक्री दर्ज की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे ने बताया कि वर्तमान में अरपा बिहान ब्राण्ड के माध्यम से जिले में उत्पादित चावल, कोदो, ब्लैक राइस एवं शहद का विक्रय किया जा रहा है। भविष्य में जिले के सभी उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की ब्राण्डिंग एवं पैकेजिंग कर महिला समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, अमेज़न आदि के माध्यम से विक्रय किए जाने की योजना है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।




Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर