मुख्यधारा में शामिल हुए पूर्व माओवादियों को मिली नई पहचान

Posted On:- 2026-02-06




प्रशासनिक शिविर में 122 लोगों के बनाए गए आधार कार्ड

सुकमा (वीएनएस)। जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए गुरूवार को नक्सल पुनर्वास केंद्र सुकमा में विशेष आधार पंजीयन शिविर का आयोजन किया। कलेक्टर अमित कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आत्मसमर्पित माओवादियों एवं उनके परिवारजनों को आधार पहचान उपलब्ध कराकर उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविर में ई-डिस्ट्रिक्ट टीम द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए शासकीय दस्तावेज तैयार किए गए।

विशेष कैंप के दौरान कुल 122 हितग्राहियों का नवीन आधार पंजीयन सफलतापूर्वक किया गया, जिनमें से 79 लोगों के आधार कार्ड तत्काल जनरेट कर दिए गए हैं, जबकि शेष की प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके साथ ही आधार कार्ड से संबंधित त्रुटि सुधार एवं अन्य आवश्यक शासकीय दस्तावेजों के अद्यतन का कार्य भी त्वरित रूप से किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को आगे किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी न हो।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मो. शाहिद ने बताया कि आधार पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात ये हितग्राही राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आधारित योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। जिला प्रशासन का यह प्रयास आत्मसमर्पित व्यक्तियों को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर