बीजापुर (वीएनएस)। जिले की शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओ के परिणाम सुधार हेतु जिला प्रशासन बीजापुर ने स्कूल प्रबंधन और छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने एक्पोजर विजिट में भेजने की योजना तैयार की है।
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम और इस वर्ष के प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर कहा कि इस वर्ष सभी स्कूलों में शत प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य होना चाहिए ।
परिणाम सुधारने स्थानीय स्तर पर जहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं थे वहां डीएमएफ फंड से शिक्षकों की पूर्ति की गई तथा योजना बद्ध रूप से मूल्यांकन आयोजित कर छात्र छात्राओं के गुणवत्ता स्तर में सुधार के लगातार प्रयास किये गये । इन प्रयासों और योजनाबद्ध तैयारी के बाद जिले का बोर्ड परिणाम शत प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के हाई स्कूल के टॉपर 50 बच्चों और हायर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर 50 बच्चों को अखिल भारतीय स्तर पर अच्छे संस्थानों में एक्पोजर विजिट हेतु भेजा जाएगा जहां वे पढ़ाई संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे तथा संस्थानों के संचालन और अकादमिक गतिविधियों से अवगत होंगे । इसी तरह शत प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल के शिक्षकों को भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एक्पोजर विजिट में भेजा जाएगा।
राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।
धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...
इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर