तेहरान (वीएनएस)। ईरान में मानवाधिकारों और महिलाओं के हक के लिए आवाज बुलंद करने वाली नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईरान की एक अदालत ने उन्हें एक नए मामले में साढ़े सात साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला और आरोप नरगिस मोहम्मदी के वकील मोस्तफ़ा निली द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद की एक कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। उन पर 'मिलीभगत कर साजिश रचने' के आरोप में छह साल और 'प्रोपेगेंडा गतिविधियों' में शामिल होने के लिए डेढ़ साल की सजा तय की गई है।
हालिया गिरफ्तारी का आधार 53 वर्षीय मोहम्मदी को दिसंबर 2024 में खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ समय के लिए रिहा किया गया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते बढ़ाया भी गया। हालांकि, दिसंबर 2025 में एक शोक सभा के दौरान "भड़काऊ बयान" देने के आरोप में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था। हालिया सजा इसी मामले से जुड़ी हुई है।
अदम्य साहस की मिसाल नरगिस मोहम्मदी को साल 2023 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान ईरान में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ उनके संघर्ष और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दिया गया था। वह पिछले कई वर्षों से लगातार जेल की सजाएं काट रही हैं, लेकिन उन्होंने जेल के भीतर से भी अपना विरोध जारी रखा है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की और उनसे मिडिल ईस्ट के देशों के खिलाफ ईरान के अस्वीकार्य हमलों ...
इज़राइली पीएम की मौत की अफवाहों के बीच IRGC का यह बयान काफी आक्रामक है। बयान में कहा गया:'अगर इज़राइली प्रधानमंत्री (नेतन्याहू) अभी भी ज़िंदा हैं, ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई चेतावनी जारी की है कि अमेरिका ईरान के तेल-समृद्ध खर्ग द्वीप पर और हमले कर सकता है।
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने पूरे अमेरिका की महिलाओं से आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने की अपील की।
ईरानी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शरीफ को बताया कि जब तक मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के विनाशकारी परिणामों से निपटने के लिए तत्काल वैश्विक हस्तक्षेप...
।सीपीएन-यूएमएल को 8 और पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की एनसीपी को 7 सीटें मिली हैं। इस बार 40 साल से कम उम्र के युवा सांसद 59 (करीब 38%) हैं। 2022 में ऐसे...