सरकारी कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव: अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य, अब सोमवार को होगी टीएल बैठक

Posted On:- 2026-02-09




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राज्य शासन के दिए गए निर्देशों के परिपालन में सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है। प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक अब सोमवार को आयोजित की जाएगी। 

कलेक्टर क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल के साथ ही कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार जिले के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी मंगलवार व बुधवार को मुख्यालय में रहकर शासकीय कामकाज को संचालित करें।

कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के कंडम वाहनों को आरटीओ के माध्यम से नीलामी कराने तथा खंडहर हो चुके शासकीय भवनों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर तोड़वाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। शत-प्रतिशत छोटे बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए कहा गया। पीएम सूर्य घर निःशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण बनवाने, ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय कार्यों का संपादन, शेष विद्युत देयकों को मार्च तक भुगतान करने और सभी स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, जिला अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।




Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर