उत्तर बस्तर कांकेर(वीएनएस)।बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से मुक्त कर आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष मोटिवेशनल (अभिप्रेरणा) कार्यशाला सह परिचर्चा 11 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे से पीएम श्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर में आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में मार्गदर्शक के रूप में कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद की उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरक संदेश दिए जाएंगे।
जिला परियोजना समन्वयक नवनीत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभिप्रेरणा कार्यशाला में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रेरित हों, सही रणनीति समझें और लक्ष्य के प्रति दृढ़ होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के सही तरीकों, पढ़ाई की रणनीति, समय प्रबंधन, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण तथा सफलता के लिए आवश्यक मानसिक दृढ़ता के संबंध में प्रेरित किया जाएगा। कार्यशाला में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को उक्त मोटिवेशनल कार्यशाला में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी प्राचार्यों से कहा है कि वे अपने विद्यालय अंतर्गत 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उनकी अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को नियत समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराना विद्यालय की जिम्मेदारी होगी। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखने कहा गया है।
राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।
धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...
इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर