महादेव तालाब में एनडीआरएफ की बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल

Posted On:- 2026-02-11




रेस्क्यू से लेकर सीपीआर तक का प्रभावशाली प्रदर्शन

बीजापुर (वीएनएस)। बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने तथा आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ टीम द्वारा बीजापुर के महादेव तालाब में बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में बाढ़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव दलों द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों का जीवंत, व्यावहारिक और प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने, उन्हें प्राथमिक उपचार देने तथा गंभीर स्थिति में घायलों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रदान करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। साथ ही सामान्य एवं गहन चिकित्सा सहायता को त्वरित और सुगम रूप से उपलब्ध कराने की कार्यप्रणाली को भी दर्शाया गया।

अभ्यास में विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू ऑपरेशन, जैसे पानी में खोज एवं बचाव, सुरक्षित निकासी तथा घायलों को चिकित्सकीय सुविधा तक पहुंचाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। विशेष रूप से उस स्थिति को भी प्रदर्शित किया गया जब बचाव दल तत्काल उपलब्ध न हों तब स्थानीय संसाधनों की मदद से किस प्रकार स्वयं की एवं दूसरों की जान बचाई जा सकती है।

एनडीआरएफ टीम द्वारा पानी की बोतलें, प्लास्टिक डिब्बे, नारियल एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं से तैरने योग्य बचाव सामग्री तैयार कर दिखाया गया जिससे आम नागरिकों को आपातकाल में आत्मनिर्भर बनने का संदेश मिला। यह मॉक ड्रिल न केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही, बल्कि आमजन में बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान सजगता, धैर्य एवं सही तकनीक अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सफल रही।

उक्त आयोजन एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट  पवन जोशी के नेतृत्व में तथा नोडल अधिकारी  मुकेश देवांगन एवं जिला सेनानी  पी.बी सिदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत  हिमांशु साहू, सीएमओ नगरपालिका बीजापुर  बंशीलाल नुरेटी, संबंधित विभागों के अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।



Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर