बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बेलटिकरी गांव में अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना अनुमति और खनन लीज के करीब 10 से 15 एकड़ जमीन पर अवैध खदान संचालित की जा रही है। खदानों की गहराई 100 से 150 फीट तक बताई जा रही है, जिससे बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां से प्रतिदिन 100 से 150 ट्रिप पत्थर हाईवा और ट्रैक्टर के माध्यम से निकाले जा रहे हैं। दिन-रात पोकलेन मशीनों से पत्थर तोड़ने का काम जारी है। आरोप यह भी है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाते हुए क्षेत्र से गुजरने वाले नाले को भी काटकर खदान का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे उत्खनन की जानकारी प्रशासन और खनिज विभाग को नहीं हो, यह मानना मुश्किल है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध खनन में शामिल लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
इधर, मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी या संरक्षण के कारण बेलटिकरी में अवैध उत्खनन बेधड़क जारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खदानों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जांच की मांग की है।
राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।
धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...
इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर