गांधीनगर(वीएनएस)।टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 3 रनों से शिकस्त दी। रहमानुल्लाह गुरबाज की 84 रनों की शानदार पारी से मैच टाई हुआ, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर की बदौलत जीत हासिल कर ली।
बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की। यह रोमांचक मैच दो सुपर ओवरों के बाद जीता गया। क्विंटन डी कॉक और रयान रिकलेटन के अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए, जिसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज की 84 रनों की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने भी दक्षिण अफ्रीका के स्कोर की बराबरी कर ली।
मैच सुपर ओवर में चला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी उतने ही रन बनाकर एक और सुपर ओवर की नौबत ला दी। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 23 रन बनाए, लेकिन गुरबाज की लगातार तीन छक्कों के बावजूद अफगानिस्तान लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गया। इससे पहले रयान रिकेल्टन और क्विंटन डीकॉक के अर्धशतकों और इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में बुधवार को यहां छह विकेट पर 187 रन बनाए। रिकेल्टन ने 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। क्विंटन डीकॉक ने 41 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। कप्तान एडन मार्क्रम (05) के जल्दी आउट होने के बाद इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।
रिकेल्टन और डीकॉक के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, डेविड मिलर ने नाबाद 20 और मार्को यानसन ने 16 रन का योगदार दिया। अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 41 रन देकर तीन और कप्तान राशिद खान ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। फजलहक फारुकी ने 32 रन देकर एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मार्क्रम का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें फारुकी ने एक बेहतरीन चेंज-अप गेंद से चकमा दिया। गेंद बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछल गई और मोहम्मद नबी ने मिड-ऑफ पर आसान कैच लपक लिया। डीकॉक ने चौथे ओवर में मुजीब उर रहमान की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और फिर अगली ही गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट में चौका जड़ा।
रिकेल्टन ने भी उमरजई पर दो चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए। इसके बाद डीकॉक और रिकेल्टन दोनों ने तेजी दिखाई तथा नबी और राशिद की स्पिन जोड़ी पर कुछ मनचाहे चौके और छक्के बटोरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेलने वाले स्पिनर नूर अहमद ने अपने पहले ओवर में 23 रन लुटा दिए। जहां डीकॉक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर अहमद का स्वागत किया, वहीं रिकेल्टन ने उनकी गेंद को मिडविकेट के ऊपर से स्वीप किया और कवर पर दो चौके लगाए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दस साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत...
भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। ना तो ग्रुप स्टेज में और ना ही सुपर-8 में ये दोनों भिड़ी। ऐस...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम भले ही फाइनल में पहुंच गई हो पर अगर उन्हें लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठानी है तो कुछ कमियों में सुधार करना होगा। ...
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 4 मार्च को होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ई...
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह स्टेज-4 का लिवर कैं...