दुर्ग (वीएनएस)। जिले के समस्त विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 24 फरवरी 2026 को बी.आई.टी. ऑडिटोरियम, दुर्ग (मैकेनिकल हॉल) में दो पालियों में आयोजित होगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 01 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। प्रशिक्षण ई-ऑफिस, स्पायरो, ई-एचआरएमएस तथा आई-जीओटी विषयों पर प्रदान किया जाएगा। ई-एचआरएमएस तथा आई-जीओटी विषयों पर वीडियो कॉफं्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 01 बजे तक 12 विभागों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.डी.ओ.पी. (पुलिस) सर्व, डिप्टी कलेक्टर/संयुक्त कलेक्ट (समस्त), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग/जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख/तहसीलदार (सर्व) आयुक्त, नगर पालिक निगम (सर्व)/मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद (सर्व)/नगर पंचायत (सर्व), जिला शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारी (सर्व)/खण्ड स्त्रोत समन्वयक (सर्व), जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग/परियोजना अधिकारी (सर्व), ई.डी.एम. (चिप्स) जिला कार्यालय दुर्ग एवं तकनीकि स्टाफ, जिला कोषालय अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन शाखा/स्थानीय निर्वाचन शाखा दुर्ग, प्रभारी अधिकार आदिवासी विकास शाखा/आबकारी शाखा/खनिज शाखा के अधिकारी व कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी प्रकार द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 47 विभागों उद्यान विभाग, जल संसाधन विभाग, आयुष विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य विभाग/मत्स्य विभाग, जिला रोजगार अधिकारी, सहकारिता विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सड़क विकास अभिकरण, बीज निगम, रजिस्ट्रार, जिला अंतव्यवसायी सह विकास समिति, बी.एस.एन.एल., जनसंपर्क विभाग, योजना एवं सांख्यिकीय विभाग, समाज कल्याण, सि. सप्लाईज कार्पाे. लिमिटेड जिला प्रबंधक छ.ग. स्टेट, मार्कफेड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, आयुर्वेद विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग (सर्व), जिला उद्योग विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग, प्रथम वाहिनी छ.स.ब., उच्च शिक्षा विभाग/परिवहन विभाग, गृह निर्माण मंडल विभाग, कृषि उपज मंडी, नाप तौल विभाग, प्रदूषण विभाग, हाथकरघा विभाग, सी.जी.एम.एस.सी. दुर्ग, वाणिज्य कर विभाग, सी.एस.पी.डी.सी.एल., ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संबंधित विश्वविद्यालय, रक्षित निरीक्षक दुर्ग, वन विभाग, कंमाडेंट/एन.सी.सी., जिला सत्र न्यायालय दुर्ग, छ.ग. राज्य विपणन संघ, लीड बैंक/पशु चिकित्सा सेवा विभाग जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ), नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले के समस्त विभाग प्रमुख एवं कार्यालय प्रमुख अपने-अपने विभागों से कम से कम 02 अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।
धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...
इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर