प्रार्थना सभा में अब गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, बढ़ेगी जागरूकता और अभिव्यक्ति क्षमता

Posted On:- 2026-02-11




सूरजपुर (वीएनएस)। शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा केंद्रित शिक्षा को ज्ञान केंद्रित शिक्षा में परिवर्तित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया है।

इस पहल का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सोचने, समझने, तर्क करने और सवाल पूछने की आदत विकसित करना है। सहायक शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में पढ़ने की संस्कृति कमजोर हो रही है। ऐसे में समाचार पत्र वाचन शिक्षा सुधार का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है।

नई व्यवस्था के तहत विद्यालय की प्रार्थना सभा अब केवल अनुशासन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जागरूकता की पाठशाला बनेगी। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अखबार की प्रमुख सुर्खियां पढ़ेंगे और देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को किसी संपादकीय विषय पर मौलिक लेखन एवं समूह चर्चा कराई जाएगी। इससे बच्चों में विचार-विमर्श, संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता और संस्कारों का विकास होगा। विद्यालय की इस पहल की सराहना क्षेत्र में की जा रही है।




Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर