सुकमा (वीएनएस)। बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह शनिवार को एकदिवसीय क्षेत्रभ्रमण पर कोंटा पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अमित कुमार एवं डिप्टी कमिश्नर बी.एस. सिदार भी उनके साथ मौजूद रहे। कमिश्नर ने मनीकोंटा एवं एर्राबोर पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर गांव से विस्थापित परिवारों की स्थिति की जानकारी ली। सरपंच, सचिव, ग्राम पटेल एवं ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होंने विस्थापित परिवारों को पुनः गांव वापस लाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों ने बताया कि जो परिवार पहले गांव छोड़कर गए थे, वे उनके ही परिजन हैं और उनके लौटने से गांव में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सरपंच ने भी भरोसा दिलाया कि लौटने वाले परिवारों को बसाने में गांव की ओर से सहयोग किया जाएगा।
ग्रामीणों की मांग पर कमिश्नर ने मनीकोंटा में दो अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने के निर्देश दिए। गांव में 13 ग्रामीणों को किसान किताब का वितरण किया गया। साथ ही कमिश्नर एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि 18 मई को गांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित सभी आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनाए जाएंगे और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का अधिकतम लाभ उठाने तथा मोतियाबिंद मरीजों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजने की अपील की।
इसके पश्चात कमिश्नर डोमन सिंह कोंटा जनपद में सलवा जुड़ूम के दौरान आंध्रप्रदेश-तेलंगाना प्रवासित परिवारों के सर्वे को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में कोर्रा, भेज्जी, सुरपनगुड़ा, इंजरम, कोलाईगुड़ा, मनीकोंटा सहित प्रभावित गांवों के सरपंच, सचिव, पटवारी, बीट गार्ड एवं सर्वे टीम के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रवासित परिवारों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, राजस्व भूमि, मकान एवं अन्य दस्तावेजों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वापसी में उन्होंने पेदाकुर्ती में स्थित उद्यानिकी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कोंटा एसडीएम सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ सुमित ध्रुव तहसीलदार योपेंद्र पात्रे, इरशाद अहमद और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौध...
।छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें खिलाड़यिों से आत्मीय मुलाकात क...
राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करने की द...
राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विका...
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभ्यारण्य के पास देवपुर में बच्चों के लिए विशेष नेचर कैंप का आयोजन किया गया है। नौतपा से पहले ...
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 (कक्षा 9वीं) म...