कमिश्नर डोमन का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, मोतियाबिंद मरीजों से की मुलाकात

Posted On:- 2026-05-11




सुकमा (वीएनएस)। बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह ने शनिवार को सुकमा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर अमित कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और अधिकारियों को मरीजों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिंह ने मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए गए मरीजों से सीधे संवाद किया और उनके स्वास्थ्य, उपचार तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है तथा भोजन, दवा एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं। मरीजों ने उपचार व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रशासन की सराहना की।

कमिश्नर डोमन सिंह ने मोतियाबिंद के 16 मरीजों को फूड बास्केट वितरित कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने चिकित्सकों से ऑपरेशन की प्रक्रिया, उपचार व्यवस्था और निःशुल्क दवा वितरण की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को सावधानियों एवं दवा सेवन की पूरी जानकारी पाम्पलेट के माध्यम से अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि मरीज घर लौटने के बाद भी सुरक्षित रूप से उपचार जारी रख सकें।

इस अवसर पर सिंह ने उपस्थित मितानिनों से भी चर्चा कर मितानिन पेटी में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और उन्हें अधिक से अधिक मरीजों को चिन्हांकित कर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु जिला चिकित्सालय लाने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों से भी मरीज लगातार पहुंच रहे हैं और उन्हें भर्ती करके बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...