सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र : सांसद नाग

Posted On:- 2026-05-11




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूजा अर्चना कर देशवासियों को वर्चुअली रूप से संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण आज सुबह शहर के मेलाभाठा मैदान पर स्थित प्राचीन शिवालय एवं कंकालिन मंदिर परिसर में किया गया, जिसमें ‘‘सोमनाथ संवाद’’ नामक परिचर्चा में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम तथा नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के आसंदी से  नाग ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में साक्षात महादेव विराजमान हैं, जो सनातनी आस्था और अध्यात्म के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं की लाख कोशिशों के बाद भी सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी अडिग, अचल है तथा यह आस्था का शीर्ष केंद्र है। सांसद ने जिलेवासियों को एकजुट रहने तथा अपने धर्म, आस्था और सनातनी विरासतों को सहेजने एवं संरक्षित करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद कांकेर विधायक नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि भावी पीढ़ी को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने की आवश्यकता है, क्योंकि सनातनियों की पहचान उनके धर्म से है। इसलिए जाति-पांति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि आज से 1000 साल पहले सोमनाथ के वैभवशाली मंदिर को तोड़ा गया, लेकिन यह मंदिर आज भी अपने स्थापत्य के चरम पर है, जिसका प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनरूद्धार हुआ।  

इसके पहले, उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने भी कंकालिन माता मंदिर परिसर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना तथा रूद्राभिषेक कर जिलावासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पार्षदगण, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।




Related News
thumb

कृषि में नवाचार की मिसाल-ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्ज...

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौध...


thumb

राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

।छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें खिलाड़यिों से आत्मीय मुलाकात क...


thumb

राजनांदगांव जिले में 1,347 ग्रामीणों को सौंपे गए संपत्ति के वैधानिक...

राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करने की द...


thumb

सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण के नए दिशा-निर्देश जारी, संतुलित उप...

राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विका...


thumb

देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा...

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभ्यारण्य के पास देवपुर में बच्चों के लिए विशेष नेचर कैंप का आयोजन किया गया है। नौतपा से पहले ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दाव...

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 (कक्षा 9वीं) म...