कोरिया (वीएनएस)। वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव ने कोरिया जिले की 20वीं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिले की चौथी महिला कलेक्टर हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में जिले में पहली महिला कलेक्टर की पदस्थापना हुई थी।
अपने प्रशासनिक कार्यकाल में यादव विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कई जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ;सीईओद्ध के रूप में सेवाएं दी हैं तथा कलेक्टर बनने से पहले समाज कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी भी संभाली है।
पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों .कर्मचारियों से संवाद कर कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को साफ.सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही नस्तियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी का स्थानांतरण कलेक्टर, बलरामपुर. रामानुजगंज के पद पर किया गया है। उनका कोरिया जिले में लगभग 21 माह का कार्यकाल रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एडीएम सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर डीण्डीण् मंडावी, संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू, एसडीएम बैकुंठपुर उमेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौध...
।छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें खिलाड़यिों से आत्मीय मुलाकात क...
राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करने की द...
राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विका...
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभ्यारण्य के पास देवपुर में बच्चों के लिए विशेष नेचर कैंप का आयोजन किया गया है। नौतपा से पहले ...
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 (कक्षा 9वीं) म...