कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Posted On:- 2026-05-11




कोरिया (वीएनएस)। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मार्कफेड, सहकारिता, खनिज, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, स्कूल शिक्षाए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्यए समाज कल्याण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, लोक निर्माणए जल संसाधन, कृषि, वन विभाग तथा नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर यादव ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य से पीछे हैए वे कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय.सीमा के भीतर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्रों की उपलब्धता, एग्रीस्टेक पंजीयन, मनरेगा के तहत रोजगार, आधार अपडेट, आयुष्मान कार्डए वय वंदन कार्ड, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई.केवाईसी तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वनमंडलाधिकारी प्रभाकर खलको, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदीए एडीएम सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर डीडी  मंडावी, संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू, उमेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

कृषि में नवाचार की मिसाल-ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्ज...

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौध...


thumb

राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

।छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें खिलाड़यिों से आत्मीय मुलाकात क...


thumb

राजनांदगांव जिले में 1,347 ग्रामीणों को सौंपे गए संपत्ति के वैधानिक...

राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करने की द...


thumb

सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण के नए दिशा-निर्देश जारी, संतुलित उप...

राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विका...


thumb

देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा...

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभ्यारण्य के पास देवपुर में बच्चों के लिए विशेष नेचर कैंप का आयोजन किया गया है। नौतपा से पहले ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दाव...

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 (कक्षा 9वीं) म...