राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Posted On:- 2026-05-11




आपसी राजीनामे से 75 लाख से अधिक राशि का हुआ सेटलमेंट

कोरिया (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश पारीक के नेतृत्व में सिविल न्यायालय बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ़ के लिए कुल 14 खण्डपीठों का गठन किया गया। इनमें न्यायालयों में लंबित 3577 प्रकरणों को राजीनामे के लिए रखा गया थाए जिनमें से 3159 प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में कुल 52 लाख 77 हजार 410 रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व न्यायालयों हेतु कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार स्तर पर भी खण्डपीठों का गठन किया गया। राजस्व न्यायालय बैकुण्ठपुर में 09 तथा जिला एमसीबी में 20 खण्डपीठों का गठन किया गया। दोनों जिलों में कुल 15,356 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

इसके अतिरिक्त बैंकए नगरपालिका, टेलीफोन एवं राजस्व विभाग से संबंधित कुल 18,379 प्रीलिटिगेशन प्रकरण लोक अदालत में रखे गए, जिनमें से 15,389 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

इस प्रकार जिला बैकुण्ठपुर.कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ में कुल 21,956 प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 18,548 प्रकरणों का सफल निराकरण कर कुल 75 लाख 03 हजार 821 रुपये की राशि का सेटलमेंट कराया गया। यह जानकारी अमृता दिनेश मिश्राए न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।




Related News
thumb

कृषि में नवाचार की मिसाल-ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्ज...

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौध...


thumb

राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

।छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें खिलाड़यिों से आत्मीय मुलाकात क...


thumb

राजनांदगांव जिले में 1,347 ग्रामीणों को सौंपे गए संपत्ति के वैधानिक...

राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करने की द...


thumb

सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण के नए दिशा-निर्देश जारी, संतुलित उप...

राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विका...


thumb

देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा...

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभ्यारण्य के पास देवपुर में बच्चों के लिए विशेष नेचर कैंप का आयोजन किया गया है। नौतपा से पहले ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दाव...

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 (कक्षा 9वीं) म...