इस्लामाबाद/नई दिल्ली (वीएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमलावर ने रेलवे ट्रैक के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जिसकी चपेट में आकर कई वाहन तबाह हो गए। हमले के बाद क्वेटा के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
ट्रेन को भी पहुंचा है नुकसान
जानकारी के अनुसार रविवार को क्वेटा के चमन फाटक के पास धमाका हुआ, जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके में वहां से गुजर रही ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं रेलवे ट्रैक के पास खड़े 10 के करीब वाहनों को भी नुकसान हुआ। धमाके इतनी तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे और खिड़कियां भी टूट गईं।
हालात को देखते हुए क्वेटा सरकार ने आसपास के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। वहीं पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर ही एहतियातन रोक दिया गया। धमाके के बाद क्वेटा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को धमाके वाली जगह पर इकट्ठा होने से मना किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय मुलाकातों का जिक्र करें तो आपको बता दें कि उनकी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ...
G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई, उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की। दोनों नेताओ...
ईरान के साथ समझौते पर सहमति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों का खंडन किया है, जिसमें ईरान को पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर...
फ्रांस 15 से 17 जून तक होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन का मेज़बान देश है। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह 'G7' में फ्रांस, अमेरिका, जर्...
ईरान के साथ संघर्ष को विराम देने को लेकर इ-हस्ताक्षर हो गए हैं। 19 जून को जिनेवा में इस पर मुहर लगेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील ...
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर लूला ने सोमवार को फ्रांस क...