अनिमेष कुजूर की तूफानी दौड़, राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बनाई जगह

Posted On:- 2026-05-24




नई दिल्ली(वीएनएस)।भारतीय एथलेटिक्स में एक रोमांचक घटनाक्रम में, अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड फिर से अपने नाम कर लिया। इससे कुछ ही मिनट पहले गुरिंदरवीर सिंह ने उनका पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन कुजूर ने तुरंत वापसी करते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2026 का टिकट भी पक्का कर लिया।ओडिशा के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने पुरुष 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स महासंघ प्रतियोगिता के दौरान अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकंड में दौड़ पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए तय क्वालीफिकेशन मानक 10.16 सेकंड को भी पार कर लिया। बता दें कि यह मानक भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्धारित किया गया था।

दिलचस्प बात यह रही कि अनिमेष से कुछ ही मिनट पहले पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 10.17 सेकंड का समय निकालते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अनिमेष का 10 महीने पुराना 10.18 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि उनका यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका और अगले ही हीट में अनिमेष ने शानदार दौड़ लगाकर फिर से राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि भारतीय एथलेटिक्स में अब अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह की प्रतिद्वंद्विता काफी चर्चा में आ गई है। दोनों धावक लगातार एक-दूसरे को चुनौती देते हुए नए स्तर तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब शनिवार 23 मई को होने वाले पुरुष 100 मीटर फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार दोनों खिलाड़ी शनिवार शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होने वाले फाइनल में फिर आमने-सामने होंगे। माना जा रहा है कि इस मुकाबले में एक बार फिर नया रिकॉर्ड देखने को मिल सकता है।

प्रतियोगिता में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंसी सोजन ने 6.75 मीटर की छलांग लगाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि वह राष्ट्रमंडल खेल क्वालीफिकेशन मानक 6.84 मीटर से थोड़ा पीछे रह गईं। बता दें कि अंसी अब राष्ट्रीय रिकॉर्ड 6.83 मीटर के भी करीब पहुंच चुकी है।

वहीं पुरुष 10 हजार मीटर दौड़ में उत्तराखंड के दीपक भट्ट ने 29 मिनट 42.93 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरी तरफ कर्नाटक के शिवाजी एम को भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के कारण दौड़ के बाद डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें टीम कोच की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

महिलाओं की 10 हजार मीटर स्पर्धा में महाराष्ट्र की रवीना गायकवाड़ ने 35 मिनट 30.98 सेकंड के समय के साथ जीत हासिल की। हालांकि उनका प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेल क्वालीफिकेशन मानक 31 मिनट 14.14 सेकंड से काफी पीछे रहा है।



Related News
thumb

स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में सोमवार को स्वीडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा। मॉन्टेरी स्टेडियम में खेले गए ...


thumb

भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम

भारत ने मंगलवार को एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में पूल 'ए' के अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।


thumb

वैभव सूर्यवंशी इंडिया टीम में शामिल, श्रेयस बनाये गये टी-20 कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों (जून-जुलाई) और सितंबर से जापान में होने वाले 2026 एशियाई खे...


thumb

प्रज्ञानंद ने जीता साथ नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने आखिरी राउंड में जीत हासिल कर नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम और 10वें राउंड में...


thumb

IPL जीत के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, लि...

विराट कोहली की आरसीबी ने हाल ही में अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता है। हर बार की तरह अनुष्का शर्मा इस बार भी आरसीबी और विराट कोहली को सपोर्ट करने पहु...


thumb

कोहली के अर्धशतक से आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते प...