बेंगलुरु में 'कॉकरोच जनता पार्टी को कार्यक्रम की पुलिस ने नहीं अनुमति

Posted On:- 2026-05-24




बेंगलुरू(वीएनएस)।कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने पुष्टि की है कि बेंगलुरु पुलिस ने कानून-व्यवस्था का आकलन करने के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार करने का स्वतंत्र निर्णय लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर इस आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं दिए जाने की बात स्पष्ट की थी।

कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था और अन्य प्रासंगिक पहलुओं का आकलन करने के बाद एक अज्ञात समूह (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार करने का स्वतंत्र निर्णय लिया। परमेश्वर ने यह बयान संवाददाताओं द्वारा पुलिस की ओर से रविवार को बेंगलुरु में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सम्मेलन के लिए अनुमति देने से इनकार करने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर दिया। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को जनता को टाउन हॉल के पास 24 मई को सीजेपी कर्नाटक इकाई द्वारा प्रस्तावित ‘शांतिपूर्ण मानव शृंखला’ कार्यक्रम में भाग लेने या सोशल मीडिया संदेशों को प्रसारित करने के खिलाफ चेतावनी दी।

उसने स्पष्ट किया था कि इस तरह के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें सीजेपी ने लोगों को रविवार को बेंगलुरु के टाउन हॉल के सामने शांतिपूर्ण मानव शृंखला प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा होने का आह्वान किया था। परमेश्वर ने पुलिस द्वारा सीजेपी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘पुलिस ऐसे आयोजन के उद्देश्य, इसमें शामिल लोगों और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच करती है। इसी आकलन के आधार पर पुलिस अनुमति देने या न देने का निर्णय लेती है। यदि उन्होंने अनुमति देने से इनकार किया है, तो इसके पीछे कुछ कारण जरूर होंगे।’’ मंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारी बड़े समारोहों और सम्मेलनों के संबंध में निर्णय लेने से पहले सभी प्रासंगिक कारकों का स्वतंत्र रूप से आकलन करते हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि अनुमति देने या अस्वीकार करने में कानून व्यवस्था प्राथमिक कारण होती है। गृह मंत्री की यह टिप्पणी सीजेपी के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़े विवाद और इस अटकलबाजी के बीच आई है कि क्या आयोजकों को सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी।

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक में लाडले मशक दरगाह में मार्च 2022 में हुई हिंसक घटना के दौरान लोगों के खिलाफ दर्ज दंगा मामलों को वापस लेने का फैसला किया है।

राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने इस फैसले को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। भाजपा के कदम पर परमेश्वर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘यह उन पर निर्भर है। हम इस बारे में उन्हें सलाह नहीं दे सकते।’’ मंत्रिमंडल में फेरबदल और राज्यसभा चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर परमेश्वर ने कहा कि ये फैसले पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करते हैं।



Related News
thumb

असम में बकरीद से पहले मस्जिद कमेटियों का बड़ा फैसला, गाय की कुर्बान...

असम में मस्जिद समितियों ने बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करने का स्वैच्छिक फैसला लिया है, जिसका मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत करते हुए इसे स...


thumb

भारत-यूएस की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए रक्षा साझेदारी सम...

भारत और अमेरिका ने अपने प्रमुख रक्षा साझेदारी समझौते को 10 साल के लिए नवीनीकृत किया है, साथ ही अंडरवाटर डोमेन अवेयरनेस पर भी एक महत्वपूर्ण रोडमैप ब...


thumb

भारत टारगेट नहीं, यूएस वीजा नियमों में बदलाव के बीच मार्को रूबियो न...

अमेरिकी वीज़ा नियमों में बदलाव पर मार्को रूबियो ने स्पष्ट किया कि यह एक वैश्विक सुधार है, जो सिर्फ भारत को लक्षित नहीं करता, बल्कि अवैध प्रवासन के ...


thumb

ट्विशा शर्मा केस: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...

शादी के 13 दिन बाद ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज भोपाल में होगा, परिवार की मांग पर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने दूसरा पोस्टमार्टम किया है ताकि मौत...


thumb

गर्मी का प्रकोप चरम पर: विदर्भ में पारा 47.2°C पार, तेलंगाना में लू...

देश का एक बड़ा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है। सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर ...