लोग कुत्ते संभालने के लिए रख रहे हैं दाई, 2 करोड़ रुपये तक है सालाना कमाई

Posted On:- 2026-05-29




न्यूयार्क।कुत्ते जानवरों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, जिन्हें हर कोई पालना चाहता है। हालांकि, जिंदगी की भाग-दौड़ के बीच उन्हें पालना तो आसान है, लेकिन उनकी देखभाल करना मुश्किल।इस समस्या का हल अमेरिका के लोगों ने खास तरीके से निकाला है। यहां पर लोग कुत्तों के लिए दाई रख रहे हैं, जिन्हें 'डॉग नैनी' या 'डॉग गवर्नर' कहते हैं।

इस काम के जरिए लोग सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

क्या है यह नौकरी?

हाउसहोल्ड स्टाफिंग एक अमेरिकी घरेलू भर्ती एजेंसी है, जिसने बताया है कि पिछले एक साल में कुत्तों वाली दाई की मांग 3 गुना बढ़ गई है।हम सभी कुत्तों की देखभाल करने वालों के बारे में तो जानते ही थे, लेकिन यह नौकरी उससे थोड़ी अलग है। इसमें दाई कुत्ते को टहलाने और खिलाने के साथ-साथ हफ्ते में 40-50 घंटे उसके साथ ही बिताती है।लिहाजा, ये दाई कुत्ते से जुड़े घर के सभी काम करती हैं।

क्या होता है कुत्तों वाली दाई का काम?

कुत्तों वाली दाई कुत्तों के लिए पूरे दिन का एक रूटीन यानि दिनचर्या सेट करती हैं। उनका काम कुत्ते को नहलाना, टहलाना, खिलाना, सुलाना, उनके साथ खेलना और यहां तक कि उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना तक होता है।उन्हें इस काम को करने के लिए सालाना 2.78 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलते हैं।

दाई कुत्तों को प्रशिक्षित भी करती हैं, ताकि वे अच्छा व्यव्हार करना सीखें और उनके मालिक और मालकिन के साथ अच्छे से रह सकें।

कौन देता है इन दाइयों को नौकरी?

यह ट्रेंड तेजी से वायरल तो हो रहा है, लेकिन अभी यह केवल अमेरिका के अमीर लोगों के बीच प्रचिलित है।

मैनहटन, ब्रुकलिन, हैम्पटन, दक्षिण फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों के अमीर लोग कुत्तों के लिए दाई को नौकरी पर रखते हैं।ये लोग कुत्तों को अपने बच्चों जितना प्यार करते हैं, बस वक्त की कमी के कारण उनकी देखभाल नहीं कर पाते। ऐसे में वो यह काम किसी पेशेवर को पैसे दे कर करवा लेते हैं।

दाई की कमाई उड़ा देगी आपके होश

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सेवा के तहत दाई कुत्तों को नौका, हेलीकॉप्टर और निजी जेट पर सवारी करने के लिए प्रशिक्षित करती हैं।नौकरी पाने के लिए लोगों को पहले खुद प्रशिक्षण लेना पड़ता है, जिसमें कुत्तों की देखभाल करना सिखाया जाता है। पूरे दिन काम करने वाली दाई प्रति घंटे 3,860 से 4,825 रुपये प्रति घंटे कमाती हैं।वहीं, कुत्तों के साथ घर पर रहने वाली दाई वाली प्रतिदिन 48,257 से 77,212 रुपये तक कमा सकती हैं।



Related News
thumb

पीएम मोदी की यूएई, यूके, कनाडा, जापान, इजिप्ट, कोरिया, इटली, जर्मनी...

प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय मुलाकातों का जिक्र करें तो आपको बता दें कि उनकी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ...


thumb

मोदी शांत और संयमित, मैं वैसा नहीं... जी-7 में ट्रंप ने की प्रधानमं...

G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई, उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की। दोनों नेताओ...


thumb

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 28 लाख करोड़ रुपये देने की बात ठुकराई, कहा...

ईरान के साथ समझौते पर सहमति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों का खंडन किया है, जिसमें ईरान को पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर...


thumb

भारत "एक ज़्यादा टिकाऊ और समृद्ध ग्रह के लिए सामूहिक प्रयासों" को आ...

फ्रांस 15 से 17 जून तक होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन का मेज़बान देश है। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह 'G7' में फ्रांस, अमेरिका, जर्...


thumb

ईरान से समझौते की खबरों के बीच इराकी पीएम को व्हाइट हाउस का न्योता

ईरान के साथ संघर्ष को विराम देने को लेकर इ-हस्ताक्षर हो गए हैं। 19 जून को जिनेवा में इस पर मुहर लगेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील ...


thumb

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने मैक्रों से की मुलाकात

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर लूला ने सोमवार को फ्रांस क...