जिले के 37 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी के लिए सीएससी संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-07-07




गरियाबंद (वीएनएस)। जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी एवं आधार अनुरूप डाटा संशोधन कार्य को गति देने के लिए अधिकृत 135 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के 37 हजार 697 पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु सीएससी संचालकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

इस कार्य के लिए प्रति ई-केवाईसी 20 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रमिकों के आधार अनुरूप डाटा संशोधन, ई-केवाईसी सत्यापन तथा ऑनलाइन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के माध्यम से विशेष अभियान संचालित कर अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी एवं आवश्यक डाटा संशोधन का कार्य 31 जुलाई 2026 तक पूर्ण कराया जाएगा, ताकि पात्र श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

इस दौरान सहायक मैनेजर (बैंकिंग) रितेश शुक्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन डाटा संशोधन प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने श्रमिक कार्ड में नाम, पता, आधार संख्या सहित अन्य आवश्यक जानकारियों में संशोधन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया तथा त्रुटिरहित डाटा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन जानकारी होने से श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। प्रशिक्षण में श्रम पदाधिकारी जयंती बंसल, श्रम निरीक्षक परीक्षित कुमार, सहायक मैनेजर (बैंकिंग) रितेश शुक्ला तथा जिला सीएससी मैनेजर परमानंद साहू सहित जिले के सभी अधिकृत सीएससी संचालक उपस्थित रहे।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...