मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सेवा सेतु बना जनसेवा का प्रभावी माध्यम

Posted On:- 2026-07-08




गरियाबंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच को साकार करने के उद्देश्य से सेवा सेतु के माध्यम से आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है।

सेवा सेतु के अंतर्गत विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, आधार अद्यतन, राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं, आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड, श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक योजनाओं का लाभ, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएम आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), महतारी वंदन योजना, पेंशन योजनाएं, दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण योजनाएं, मनरेगा जॉब कार्ड एवं रोजगार संबंधी सेवाएं, स्व-सहायता समूहों से जुड़ी योजनाएं, स्वरोजगार योजनाएं, राजस्व संबंधी आवेदन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, विद्युत, पेयजल एवं अन्य नागरिक सेवाओं से संबंधित आवेदन एवं समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी, आवेदन की सुविधा तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया भी सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सेवा सेतु इस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नागरिकों को समयबद्ध, सरल और गुणवत्तापूर्ण शासकीय सेवाएं उपलब्ध करा रही है। जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...