कलेक्टर व एसएसपी ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया मुआयना

Posted On:- 2022-08-09




जगदलपुर (वीएनएस)। पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी नालों में आए उफान के साथ ही शहर की निचली बस्तियों में हुए जलभराव का जायजा लेने कलेक्टर चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने माड़पाल मार्ग में गोरिया बहार नाला में आई बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से भी बातचीत करते हुए इस विकट परिस्थिति में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता की बात कही।

अधिकारियों ने इसके साथ ही लालबाग स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल में संचालित राहत केन्द्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राहत केन्द्र में साफ-सफाई, भोजन, विद्युत एवं स्वास्थ्य सहित आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।




Related News
thumb

प्रकाश चंद बरमट का निधन

रायपुर निवासी जैन समाज के धर्मनिष्ठ बरमट परिवार के सुश्रावक प्रकाश चंद बरमट (सूपुत्र स्व. पुखराज बरमट) का शुक्रवार शाम 4 बजे निधन हो गया।


thumb

नामांकन भरने ट्रैक्टर से कलेक्टोरेट पहुंचे विकास उपाध्याय

रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने 19 अप्रैल को नामांकन पर्चा भरा। नामांकन रैली में वरिष्ठ नेतागण व सैंकड़ों की संख्या में ...


thumb

महावीर जन्म कल्याणक : प्रभात फेरी से जैन समाज दे रहा सामाजिक एकता क...

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा सकल जैन समाज एक साथ मिलकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव बड़े धूम धाम से धार्मिक वातावरण...


thumb

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शनिवार को जगदलपुर के सीआरपीएफ 80 बटालियन के हेड क्वार्टर में देश सेवा में दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जवान शहीद दे...